लखीमपुर खीरी। ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिरों में पूजा-पाठ कर आरती की और भोग लगाया। इस दौरान भगवान श्रीराम और पवन पुत्र हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। शहर के राजापुर स्थित वीर बाबा मंदिर, सदर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, विकास भवन के सामने हनुमान मंदिर के अलावा विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ रही।
गुलरीपुरवा ओयल, सदर चौराहा, शारदा नगर समेत विभिन्न मंदिरों में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ हुआ। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को चोला चढ़ाकर प्रसाद बांटा। शहर के मुख्य मार्ग, खीरी मार्ग, मेला मैदान, संकटा देवी मार्ग, बस स्टेशन के पास और कई अन्य स्थानों पर व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने भंडारों का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बालाजी एजूकेशन एकेडमी में हुए भंडारे में विद्यालय के प्रबंधक विकास वर्मा, प्रधानाचार्य रेशू वर्मा और स्टॉफ भी मौजूद रहा।
पूजा-अर्चना कर बांटा प्रसाद
पसगवां में ब्लाॅक कर्मियों ने भंडारे का आयोजन किया। बीडीओ मोहित कौशिक, ज्वाइंट बीडीओ विमलेश मोहन और एपीओ ललित कुमार पटेल ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर राहगीरों को प्रसाद बांटा। व्यवस्था में सुधीर शुक्ल, कुलदीप राठौर, रोहित कुमार और गिरीश का सहयोग रहा। सिद्ध बाबा देव स्थान में हनुमान पाठ के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में ममरी में हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम खोखाय स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर में भी भंडारे का आयोजन हुआ। अलीगंज के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर हनुमान जी को भोग लगाया गया, श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन किया। सदर चौराहे पर दुकानदारों ने बूंदी और हलुए का प्रसाद बांटा। मोहम्मदी के रोडवेज बस स्टैंड और श्रीराम-जानकी मंदिर सहित कई स्थानों पर भंडारे हुए। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का हुआ पाठ
निघासन के रकेहटी कस्बे के पश्चिम स्थित श्री हनुमान मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सुंदर कांड का पाठ, हनुमान चालीसा और भजनों की गूंज के साथ जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। बेहजम के बालाजी मंदिर लखनापुर में सिद्ध बाबा के स्थान पर सुबह से ही दर्शन करने वालों की भीड़ जुटी रही। यहां करीब 14 भंडारे हुए। स्टाॅल लगाकर श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया गया। शिव कुमार पांडे, दधीचि मिश्रा, ज्योति प्रकाश अग्रवाल उर्फ गुड्डू भैया, नंद किशोर मिश्रा, रामप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में मितौली में भी कई स्थानों पर भंडारे हुए तो शरबत भी बांटा गया। सत्यम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संत कुमार वर्मा ने भी स्कूल के पास भंडारे का आयोजन किया।
छोले-चावल और शरबत का वितरण
पलियाकलां के स्टेशन मार्ग पर राकेश गर्ग पप्पी ने सुनील गुप्ता के प्रतिष्ठान पर तो स्टेशन तिराहे के पास व्यापार मंडल महामंत्री संदीप बंसल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। सीएचसी जाने वाले मार्ग पर भी पूड़ी-सब्जी का वितरण किया गया। मझगईं अंतर्गत बम्हनपुर में व्यापारी मोहित जायसवाल ने छोले-चावल बांटे तो बजाज एजेंसी पर शरबत की व्यवस्था की गई। इसी क्रम में संपूर्णानगर के श्री दुर्गा मंदिर परिसर में श्री बालाजी सुंदर मंडल के तत्वावधान में शरबत, बूंदी, चनों का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान मनोज अग्रवाल, हरवंश साहनी, संजीव जायसवाल, मदन गोपाल, अशोक यादव, निश्चल तिवारी, अविनाश सिंह, पवन समेत कई सेवादार मौजूद रहे।
श्रीराम जानकी मंदिर के पास हो रहा भंडारा। संवाद
श्रीराम जानकी मंदिर के पास हो रहा भंडारा। संवाद
श्रीराम जानकी मंदिर के पास हो रहा भंडारा। संवाद
श्रीराम जानकी मंदिर के पास हो रहा भंडारा। संवाद
श्रीराम जानकी मंदिर के पास हो रहा भंडारा। संवाद
श्रीराम जानकी मंदिर के पास हो रहा भंडारा। संवाद
श्रीराम जानकी मंदिर के पास हो रहा भंडारा। संवाद
श्रीराम जानकी मंदिर के पास हो रहा भंडारा। संवाद