फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में गन्ने के खेत के पास मिला ग्रामीण का शव

Sat, 31 May 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के टॉपरपुरवा गांव निवासी मृतक परमजीत का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विज्ञापन
पलियाकलां। कोतवाली क्षेत्र की बिजौरिया गांव पंचायत के मजरा गांव टाॅपरपुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत के पास एक ग्रामीण का शव मिला। मृतक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों को नामजद कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

बिजौरिया ग्राम पंचायत के टाॅपरपुरवा गांव निवासी परमजीत सिंह (35) घर से 29 मई को सुबह 10 बजे निकला था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इस बीच गांव की एक आशा ने दिन में दो बजे घर पहुंचकर बताया कि परमजीत गन्ने के खेत के पास अचेतावस्था में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

परिजनों ने मौके पर पहुंचे और उसे पलिया सीएचसी ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
शनिवार को मृतक की मां करतार कौर ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों को नामजद करते हुए रंजिश के तहत उसके पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मां ने बताया कि उसके पुत्र की कमर के नीचे का हिस्सा जला हुआ था। इस बावत थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा और उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
परमजीत की पत्नी कई साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी और वह किसनों के यहां ट्रैक्टर चलाकर परिवार चलाता था। भाई, मां व एक 10 साल की पुत्री है।

पलिया के टॉपरपुरवा गांव निवासी मृतक परमजीत का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें