पसगवां। शाहजहांपुर-सीतापुर रेलवे ट्रैक पर उकुरमुहा रेलवे क्राॅसिंग के पास बृहस्पतिवार की सुबह युवक का शव पड़ा मिला। जंगबहादुरगंज पुलिस चौकी के प्रभारी राहुल सिंघल ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 45 वर्ष रही होगी। वह अमृतसर से दरभंगा जाने वाली जननायक एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। उकुरमुहा क्रॉसिंग के पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसके गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। संवाद