फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दोस्तों के साथ शादी में शामिल होने गए किशोर का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी एक किशोर पड़ोसी दोस्तों के साथ शादी में शामिल होने की बात कहकर निकला था। देर रात पुलिस ने परिजनों से संपर्क करते हुए उसका शव बरामद होने की बात कही। किशोर के साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है। किशोर परिवार का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी निवासी रुचिर बाजपेई पुत्र अंकित बाजपेई शनिवार को पड़ाेसी दोस्तों के साथ गया था। दोस्त उसे शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर साथ ले गए थे। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रुचिर बाजपेई ने बताया कि रात में मैगलगंज के समीप उसके पुत्र का शव पड़ा होने की जानकारी हुई तो सभी मौके पर रवाना हुए।
पुलिस के मुताबिक, किशोर का शव मार्ग के किनारे बरामद हुआ था। जामा तलाशी के दौरान उसके परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनाें का कहना था कि अंकित के सिर में चोट लगने के निशान मिले हैं। परिजन इसे संदिग्ध मान रहे हैं। उधर, पुलिस मामला सड़क हादसे का है या फिर हत्या का... इन बिंदुओं की पड़ताल करने में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी भी पुलिस खंगालने में लगी है।
विज्ञापन


आखिर कहां गए उसके दो दोस्त
परिजनों का कहना था कि वह पड़ाेसी दोस्तों के साथ घर से निकला था, जब शव मिला तो उसके दोनों दोस्त लापता थे। घर पर उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वहां ताला लटका मिला। इससे घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम के बाद दोस्तों के खिलाफ तहरीर देने की बात कही जा रही है।


जंगल में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव

गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र में जंगल के अंदर अंबारा पुल के निकट एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि शव करीब 15 दिन पुराना है। काफी कोशिश के बावजूद शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें