फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे छात्र का नहर में मिला शव

Tue, 12 Aug 2025 10:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। राजेंद्र नगर कॉलोनी से लापता हुए युवक का शव तीसरे दिन मंगलवार को अलीगंज मार्ग स्थित शारदा ब्रांच नहर में उतराता मिला। उसे गोताखोरों ने बाहर निकाला। उसकी पहचान 10 अगस्त की शाम लापता हुए युवक शहवाज अली (24) के रूप में हुई।
विज्ञापन

सीआरपीएफ में कमांडो के पद से सेवानिवृत्त पिता इकरार अली ने बताया कि शहवाज उनका इकलौता पुत्र था। दिल्ली से वह आईएएस की तैयारी कर रहा था। वर्तमान में कई महीने से वह घर पर था। पिता का कहना है कि पिछली बार परीक्षा में पहले ही प्रयास में शहवाज दो एक नंबर से रह गया था। असफल होने पर वह गुमसुम रहने लगा था, लेकिन काफी समझाने के बाद अब वह ठीक था।
10 अगस्त की शाम करीब 4 बजे वह सब्जी लेने के बहाने मोबाइल फोन आदि घर पर रखकर निकला था। फिर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश करने के बाद गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इकलौते जवान बेटे की मृत्यु से पिता इकरार अली व मां आयशा अली का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें