फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लापता युवक का शव मोर्चरी में मिला, सड़क हादसे में हुई थी मौत

Sun, 12 Apr 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक  सौरभ का फाइल फोटो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुआगाड़ा निवासी सौरभ (26) की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक आठ अप्रैल से लापता था। चार दिन बाद परिजनों को मोर्चरी में रखे अज्ञात शव की जानकारी मिली, जिसके बाद पहुंचकर उन्होंने उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सौरभ आठ अप्रैल को अपनी ससुराल राजापुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन न तो ससुराल पहुंचा और न ही घर लौटा। काफी तलाश के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर दी।
पुलिस जांच में पता चला कि उसी रात शहर के फन मॉल के पास सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ की पांच साल पहले शादी हुई थी। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें