फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शुभ घड़ी आई... कल से बजेगी शहनाई

Mon, 02 Feb 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शुरू हो रही सहालग के लिए तैयार किए जा रहे बारात घर। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हर वर्ष 15 जनवरी से सहालग का दौर शुरू हो जाता है लेकिन इस बार चार फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए शहर के बरातघरों और गेस्ट हाउसों में शादी समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। सजावट, पेंटिंग, मरम्मत और साफ-सफाई का काम जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन


उत्सव लॉन एसोसिएशन के अनुसार, शहर में करीब 58 बरातघर संचालित हैं। बुकिंग में तेजी आई है। साथ ही कुछ बरातघरों में बुकिंग फुल होने से लोगों को अब मनमाफिक बरातघर नहीं मिल पा रहे हैं। संचालक इस बात से भी चिंतित हैं कि बरातघरों में लागत बढ़ती जा रही है लेकिन छाेटे बरातघरों को उतना पैसा नहीं मिल पा रहा है और प्रतिस्पर्धा तो है ही।

अनुमान के मुताबिक, दो-चार बड़े बरात घरों को छोड़ दिया जाए तो छोटे गेस्ट हाउस पूरे साल में करीब पांच से छह लाख रुपये की बुकिंग ही कर पाते हैं, जबकि बड़े बरात घरों की एक सीजन की बुकिंग 10 से 15 लाख रुपये तक रहती है। उनका कहना है कि पूरे साल में लगभग 60 से 65 सहालग होती हैं। मुंडन, जन्मदिन व अन्य पारिवारिक आयोजनों की पांच से छह अतिरिक्त बुकिंग मिल जाती हैं। औसतन एक बरातघर में साल भर में 25 से 30 बुकिंग हो पाती हैं।
विज्ञापन


-
फरवरी और मार्च के शुभ मुहूर्त

फरवरी 2026 = 04, 05, 06, 07, 08, 10, 11, 12, 13, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26



मार्च 2026= 02, 05, 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 14
-



लेबर, बिजली, टेंट और सजावट की लागत काफी बढ़ गई है, जबकि आमदनी अपेक्षाकृत कम है। सहालग की संख्या वही है लेकिन बरातघरों की संख्या बढ़ने से प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है। उम्मीद है कि पांच फरवरी से शुरू हो रही सहालग में कारोबार में कुछ तेजी आएगी।
- मनमोहन मौर्य, अध्यक्ष उत्सव लॉन एसोसिएशन

लागत बढ़ने के बावजूद किराया ज्यादा नहीं बढ़ाया जा सका है, जिससे मुनाफा कम हो रहा है। अगर सहालग में अच्छी बुकिंग मिली तो नुकसान की भरपाई हो सकेगी। फिलहाल उम्मीद सीजन अच्छा जाने की है।
- महावीर प्रसाद, बारातघर संचालक


बारात घरों के साथ-साथ छोटे आयोजनों पर भी लोगों का रुझान बढ़ा है। सहालग के दौरान मांग बढ़ने से कारोबार में सुधार की उम्मीद है। इस सीजन में बुकिंग अच्छी मिल रही है।
- सुशील मेहरोत्रा, बारातघर संचालक



शादियों का सीजन बरातघरों के लिए सबसे अहम होता है। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। काफी पहले से बुकिंग शुरू हो गई हैं। संचालन में खर्च ज्यादा आ रहा है। फिर भी इस बार काम अच्छा होगा ऐसी उम्मीद है।
- योगेश जोशी, बारातघर संचालक

शुरू हो रही सहालग के लिए तैयार किए जा रहे बारात घर। संवाद

शुरू हो रही सहालग के लिए तैयार किए जा रहे बारात घर। संवाद

शुरू हो रही सहालग के लिए तैयार किए जा रहे बारात घर। संवाद

शुरू हो रही सहालग के लिए तैयार किए जा रहे बारात घर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें