फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोटैय्याबाग के तीन रास्तों की बदलेगी सूरत

Mon, 09 Nov 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला गोटैय्याबाग में तीन रास्तों पर सीसी सड़क और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका परिषद इस पर 15 लाख 72 हजार 351 रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन


पहली सीसी सड़क बबलू के मकान से रफीक के मकान होते हुए मुनुआ मिश्रा के मकान तक बनेगी। दूसरी सड़क रफीक के मकान से छोटे के मकान होते हुए पुत्तीलाल के मकान तक बनाई जाएगी। इन दोनों कार्यों पर नौ लाख 85 हजार 192 रुपये खर्च होंगे।
तीसरी सीसी सड़क कृष्ण कुमार के मकान से प्रमोद विश्वकर्मा के मकान होते हुए संतोष गौतम के मकान तक बनेगी। इसके लिए पांच लाख 87 हजार 159 रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा। पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि मोहल्ले के लोग लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। उनकी समस्या को देखते हुए कार्य स्वीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें