फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जुए को लेकर दंपती में विवाद, महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 09 Nov 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। पिपरांवा गांव में जुआ खेलने को लेकर दंपती के बीच हुए विवाद के बाद गोल्डी (26) ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के नीबा गांव निवासी सतीश कुमार शर्मा ने बेटी गोल्डी की शादी करीब छह साल पहले पिपरांवा निवासी हिमांशु से की थी। दीपावली के बाद हिमांशु गांव में जुआ खेलने गया था। रात में लौटने पर इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद गोल्डी कमरे में चली गई और हिमांशु दोबारा गांव चला गया।
देर रात परिवार के अन्य सदस्यों और बच्चों के सोने के बाद गोल्डी ने दुपट्टे से छत के कुंडे में फंदा लगा लिया। घर लौटे हिमांशु ने उसे फंदे पर लटका देखा। ग्राम प्रधान नेतराम ने पुलिस को सूचना दी। एसओ विचित्र वीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गोल्डी की दो जुड़वा बेटियां और एक बेटा है। सोमवार सुबह उसके पिता सतीश कुमार परिजनों के साथ गांव पहुंचे। सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष पोस्टमाॅर्टम कराने साथ गए थे। अभी मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें