फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूताओं को बांट दिया चींटियों वाला दूध

Thu, 06 Oct 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
milk - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दूध बांट रहे युवक ने दिखाई दबंगई तो परिवार वालों ने किया हंगामा
विज्ञापन

सीएमएस लेतीं रहीं कैंटीन संचालक का ही पक्ष
जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को बांटे गए दूध में चींटियां देख प्रसूताओं ने इसे पीने से मना कर दिया। इस दौरान दूूध बांट रहे युवक के दबंगई दिखाने पर नाराज प्रसूताओं के परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। मामला बिगड़ने पर दूध बांटने वाला युवक प्रसूताओं से दूध छीनकर चला गया। मामले की सूचना दिए जाने पर सीएमएस मामला देखने के बजाय कैंटीन संचालक का ही पक्ष लेतीं रहीं।
प्रसूताओं को सेहतमंद बनाने के लिए शासन की ओर से अस्पताल में नाश्ते में दूध सहित दोपहर और रात में पौष्टिक भोजन दिए जाने का प्रावधान किया गया है, जिसके लिए अस्पताल में ही रसोईघर बनाया गया है, जिससे नाश्ते और खाने की निगरानी अस्पताल प्रशासन कर सके। बावजूद इसके गुरुवार को प्रसूताओं जो दूध बांटा गया उसमें चीटियां थीं। इस पर ऐसे दूध को प्रसूताओं ने पीने से मना कर दिया। इस पर दूध बांट रहा युवक दबंगई पर उतर आया। उसका कहना था कि पीना हो तो पियो वरना रहने दो। इससे नाराज प्रसूताओं के परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख कर दूध बांट रहा युवक प्रसूताओं से दूध का गिलास छीनकर चला गया और दोबारा आकर साफ दूध का गिलास दे गया। प्रसूताओं ने चीटीं वाला दूध ही छानकर दोबारा दिए जाने की बात कहकर इसे भी पीने से मना कर दिया। इस संबंध में कैंटीन संचालक का कहना था पता नहीं कहां से दूध में चीटियां आ गईं। उसका कहना था कि महिलाओं के बताने पर दूसरा दूध बंटवा दिया था। इधर इस मामले की जानकारी जब इसकी सीएमएस डॉ.मीरा वर्मा को दी गई तो उन्होंने कहा कि 56 रुपये में दोनों समय का खाना और नाश्ता देना होता है, इतने कम पैसे में कोई कैसे इतना सब कर पाएगा। टेंडर भी सीएमओ की ओर से किया जाता है। 
विज्ञापन

....................
क्या कहा प्रसूताओं ने
गोला निवासी सर्वेश कुमार की पत्नी सिद्धी ने बताया कि मंगलवार को बच्चे का जन्म हुआ था। गुरुवार को नाश्ते में मिले दूध में बहुत सारी चीटियां थीं, जिसे पीने से मना किए जाने पर दूध बांटने वाले युवक ने कहा चीटियां निकालकर फेंक दो, दूसरा दूध नही मिलेगा।
............................
धौरहरा निवासी अशोक कुमार की पत्नी आरती देवी ने बताया कि गुरुवार को मिले दूध में चीटियां थी, इसका विरोध करने पर दूध बांटने वाला युवक झगड़े पर उतारू हो गया। जब सभी ने विरोध किया तो दूध छानकर दे गया।
............................
सिसैया कस्बे के हसनपुर निवासी रामू की पत्नी सोनू देवी का कहना था कि जो दूध दिया गया था वह भी पूरा नहीं था और उसमें में भी चीटियां थी, जिस पर हमने वापस कर दिया।
विज्ञापन

----------------
ओयल के ढुसरू निवासी मनीषा ने बताया कि दूध के नाम पर सफेद पानी था और उसमें भी चीटियां। विरोध किए जाने पर युवक दूध का गिलास छीनकर ले गया और दोबारा लाकर दिया पता नहीं दूसरा दूध था कि वहीं छानकर ले आया हमसे नहीं पिया गया।
..................................
मामले की जानकारी नहीं है, अगर कोई ऐसी बात थी तो प्रसूताओं के परिवार वालों को शिकायत करनी चाहिए थी, जिससे मामले की जांच करवाकर कारवाई की जा सकती।
-डॉ.जावेद अहमद,  सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें