नरसिंह बाबा की मठिया, जहां मदिरा चढ़ाकर किया जाता है पूजन। संवाद
ममरी। गांव अहमदनगर स्थित बाबा क्लेश हरण के प्राचीन मंदिर के समीप बनी नरसिंह बाबा की प्राचीन मठिया, जहां सावन के महीने में मदिरा चढ़ाकर पूजन किया जाता है।
महंत विष्णु गिरि, सुरेशचंद्र मिश्र आदि बुजुर्गों का कहना है, कि सदियों पूर्व यहां एक नागा पंथी सन्यासी बाबा रहते थे। जो क्लेश हरण मंदिर में रहकर पूजन और तपस्या में लीन रहते थे। वहां तमाम साधु संत आया करते थे। बुजुर्ग होने पर बाबा नरसिंह गिरि ने नाग पंचमी के दिन स्नान ध्यान करके अपनी मढ़ी में जिंदा समाधि लेकर अंतर ध्यान हो गए थे। तभी से नाग पंचमी के दिन वहां मदिरा चढ़कर पूजन किया जाता है। मान्यता है कि मठिया पर मदिरा चढ़ाने वालों की हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं।