फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उप खाद गोदाम का निर्माण कराए बिना रुपये निकालने का आरोप

Wed, 23 Jul 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। इलाके के सकटूपुरवा उप खाद गोदाम का निर्माण हुए बिना ही रुपये निकालने का आरोप लगाया गया है। गोदाम जर्जर होने से किसानों के लिए आई खाद भीग रही है। मामले में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि की शिकायत पर पलिया गन्ना समिति अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


गन्ना समिति पलिया के सकटूपुरवा उप खाद गोदाम में बीते वर्ष कराए गए मरम्मत कार्य में घपले का आरोप लगाया है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वेदराम चौहान ने इसकी शिकायत की थी। इसके बाद पलिया गन्ना समिति अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी ने मौका मुआयना किया। यहां उन्होंने देखा कि गोदाम की छत टूटी है और सभी गेट और खिड़कियां भी टूटी हुईं हैं।
मुख्य गेट बंद भी नहीं होता है और जगह-जगह शराब की बोतलें व अन्य सामान भी मिला। अध्यक्ष ने फोटो व वीडियो बनाते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है। गोदाम पर हुए कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही सरकारी रुपयों के बंदरबांट का भी आरोप लगाया है। इस बारे में सचिव सूर्य नारायण द्विवेदी ने बताया कि मरम्मत कार्य 2024 में हुआ था और उनकी पोस्टिंग अभी एक माह पूर्व ही हुई है। मरम्मत कार्य में जो भी कार्य उचित तरीके से नहीं हुए हैं, उसके लिए ठेकेदार को पत्र लिखकर कार्य दोबारा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें