फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इस माह खाते में पहुंचेगी स्पॉन्सरशिप योजना के लाभार्थियों की राशि

Sat, 07 Feb 2026 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्पॉन्सरशिप योजना के तहत निराश्रित बच्चों को दी जाने वाली सहायता राशि का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है और फरवरी में लाभार्थियों के खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। करीब 11 माह बाद बजट मिलने से जिले के लगभग 2800 बच्चों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने निराश्रित बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण के उद्देश्य से स्पॉन्सरशिप योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र बच्चों को बालिग होने तक चार हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाती है। जिले में पिछली बार मार्च माह में 1001 बच्चों के खातों में सहायता राशि भेजी गई थी।
इसके बाद करीब 11 माह तक बजट न मिलने के कारण नए और पुराने लाभार्थियों को भुगतान नहीं हो सका। इस अवधि में जिले में लगभग 2800 आवेदन स्वीकृत हुए, लेकिन राशि लंबित रही। अब शासन से बजट मिलने के बाद प्रोबेशन विभाग ने लाभार्थियों के खातों में भुगतान की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव ने बताया कि कुछ बजट प्राप्त हो गया है। जल्द ही करीब तीन माह की सहायता राशि लाभार्थियों के खातों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें