फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शासन-प्रशासन की टीम कर रही टंकी फटने के कारणों की जांच

विज्ञापन
पानी टंकी की जांच करने पहुंचे अफसर और मौजूद ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण - फोटो : जय प्रताप उर्फ अंशुल की फाइल फोटो ।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ईसानगर ब्लाॅक के शेखपुर में पानी की टंकी फटने के मामले में ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। जांच करने आई टीम के सामने ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया। कहा कि निर्माण में खेल करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जब तक कोई कार्रवाई नहीं होती तब इसका आगे निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

ईसानगर ब्लॉक के गांव शेखपुर में पानी की टंकी के निर्माण के दौरान ही ग्रामीणों ने इसकी गुणवत्ता को लेकर विरोध जताया था, लेकिन जिम्मेदारों ने उनकी एक न सुनी और निर्माण को अंजाम दे दिया गया। निर्माण में खेल की वजह से पानी की टंकी ट्रायल के दौरान ही फट गई। इससे करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। टंकी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सोलर पैनल सहित बाउंड्रीवॉल आदि टूट गई।
गनीमत रही कि वहां कोई मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। शेखपुर में पानी टंकी का निर्माण कार्यदायी संस्थान बीटीएल ने कराया है। पानी की टंकी के निर्माण पर 3.54 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। शासन के अलावा जिला प्रशासन की टीम टंकी फटने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य के नमूने आईआईटी कानपुर भेजे
पानी की टंकी के निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की जांच के नमूने आईआईटी कानपुर भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट भी एक-दो दिन में आने वाली है। आईआईटी और अफसरों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें