फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कार के पार्ट्स चुराते सीसी कैमरे में कैद हुआ आरोपी

Sun, 17 Aug 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी में खड़ी कार से पार्ट्स चोरी करता युवक। स्रोत: सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के आवास विकास कॉलोनी में 16 अगस्त की रात एक चोरी की घटना सामने आई है। कॉलोनी में खड़ी एक कार से चोर ने कीमती पार्ट्स चोरी कर लिए। घटना रात करीब 12:40 बजे डाॅन बास्को स्कूल, गेट नंबर 4 की गली में हुई। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी अतुल कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात में घर के बाहर खड़ी उनकी वैगन-आर कार से कीमती पार्ट्स लगभग 50 हजार रुपये की कीमत के चोरी हो गए। बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक स्कूटर सवार युवक गली में आकर मकान नंबर 499, 500, 501 और 502 के मुख्य दरवाजे बाहर से बंद करता है और फिर गाड़ी का बोनट खोलकर सामान चुराता दिखाई दे रहा है। सुबह दरवाजे बंद मिलने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच से घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर जांच शुरू कर दी है और चोर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें