फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आरोपी ने कबूला- किशोरी से था प्रेम प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी के फांसी लगाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी ने किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग की बात स्वीकारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतका के निजी अंगों में चोट के निशान पाए गए थे। मुकदमे में दुराचार की धारा बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना 17 मार्च को उस समय हुई, जब किशोरी के परिवार के लोग मजदूरी करने गए थे। घर पर महज उसकी बेटी ही थी। पिता दोपहर में घर लौट कर आए तो बेटी लापता थी। परिजन पुत्री की तलाश कर रहे थे कि इसी दौरान 19 मार्च की सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर शहतूत के पेड़ की टहनी से उसका शव दुपट्टे से लटका मिला।
घरवालों ने बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किशोरी के निजी अंगों में चोट के निशान पाए गए थे। हालांकि रिपोर्ट में ही हैंगिंग का जिक्र भी था। मृतका के परिजनों ने युवक रोहित राज के खिलाफ आत्महत्या के प्रति उकसाने का केस दर्ज कराया था। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया था। तलाश के बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें