बेसिक शिक्षा विभाग में अंशकालिक अनुदेशक भर्ती के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग शनिवार को शुरू हो गई। यहां बरसात के बाद भी तमाम अभ्यर्थी आए। शनिवार को 130 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई।
अंशकालिक अनुदेशकों की दूसरे चरण की काउंसिलिंग शनिवार को प्राथमिक विद्यालय सदर में शुरू की गई। यहां बरसात के बावजूद अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। यहां काउंसिलिंग के लिए तीन काउंटर बनाए गए। यहां शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने अनुदेशकों के मूल प्रमाणपत्र देखे। काउसंलिंग में एबीएसए भरत वर्मा और व्यायाम शिक्षिका उमा सिंह के अलावा शिक्षा विभाग के तमाम कर्मचारियों ने सहयोग किया।