फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हस्तशिल्प कला का प्रशिक्षण लेकर थारू महिलाएं हो रहीं पारंगत

Fri, 05 Jun 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। थारू जनजाति की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चंदन चौकी गांव की थारू महिलाओं को हस्तशिल्प कला का प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से संचालित थारू पलिया महिला हस्तशिल्प प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा ग्राम बलेरा में महिलाओं के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जो 12 जून तक चलेगा।
शुक्रवार को महिलाओं के इस प्रशिक्षण कार्य का जायजा लेने के लिए ग्राम बलेरा के प्रधान राम सहाय, पचपेड़ा के प्रधान रामकुमार और परियोजना कार्यालय के बाबू सुधीर गुप्ता पहुंचे। उन्होंने वहां चल रही गतिविधियों को करीब से देखा और महिलाओं के हुनर की सराहना की।
विज्ञापन

कंपनी के सीईओ आशुतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थारू पलिया महिला हस्तशिल्प प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। इस कंपनी को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए सरकार ने फाउंडेशन फॉर डेवलपमेंट ऑफ रूरल वैल्यू चेन को टेक्निकल सपोर्ट एजेंसी के रूप में नियुक्त किया है, जो इस पर लगातार निगरानी रखती है।
उन्होंने आगे बताया कि इससे पहले भी दो बैचों की ट्रेनिंग कराई जा चुकी है, जिसमें कुल 105 महिलाएं शामिल हुई थीं।
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी जयसवाल, स्पोक मैनेजर वीरू, फाइनेंस एग्जीक्यूटिव फिरदौस, बोर्डस ऑफ डायरेक्टर रजनी देवी, कलिया देवी व रेशमा देवी के साथ 55 महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें