अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) सोमवार को शहर के आठ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की और दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं मिला।
डीआईओएस डॉ.ओपी गुप्ता ने बताया कि टीईटी परीक्षा में कुल 6970 परीक्षार्थी शामिल होने थे, जिसमें से पहली पाली में 3732 और दूसरी पाली में 3238 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। उन्होंने बताया कि पहली पाली के लिए आठ और दूसरी पाली के लिए सात कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांति पूर्वक कराने के लिए एसडीएम और खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हो गई। हालांकि डीआईओएस कार्यालय को देर शाम तक अनुपस्थित छात्रों का डाटा नही मिल सका।