फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कभी टेंट से थी शादियों की शान, अब कारोबार बेजान

Fri, 28 Nov 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
टेंट की दुकान पर सामान सही करता दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में टेंट व्यवसाय संकट के दौर से गुजर रहा है। एक समय था, जब बड़े शादी-ब्याह और सामाजिक आयोजनों में टेंट कारोबारियों की मांग रहती थी।
विज्ञापन

पिछले 15 वर्षों में व्यवसाय लगभग ठप हो गया है। अब टेंट की जरूरत केवल अंतिम संस्कार, तेरहवीं, छोटा मुंडन, मिठाई बनाने या भोजन जैसी सीमित जरूरतों तक सिमट गई है। अधिकतर विवाह अब गेस्ट हाउस, बैंक्वेट हॉल और मैरिज लॉन में हो रहे हैं। परिणामस्वरूप टेंट कारोबार का बड़ा हिस्सा गेस्ट हाउसों के पास चला गया।
कई टेंट मालिकों ने मजबूरी में गेस्ट हाउस खोल लिए, जबकि कई ने गेस्ट हाउसों में अपने टेंट सेटअप अटैच कर दिए। अब वे सालाना 5 से 15 लाख रुपये तक किराया देकर गेस्ट हाउस के साथ अनुबंध पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


टेंट व्यवसायियों का कहना है कि टेंट की दुकानें लगभग बंद हो गई हैं। शादी में अब केवल छोटा शामियाना, कुर्सियां, बिस्तर, प्लेटें और जग जैसी सीमित व्यवस्था ही मांग में हैं।
-


हम सालाना लाखों रुपये किराया देकर गेस्ट हाउस में काम लेते हैं। छोटे समारोहों में टेंट की जरूरत कम हो गई है और 18 प्रतिशत जीएसटी ने स्थिति और कठिन कर दी है।
- दलजीत सिंह बग्गा, टेंट व्यवसायी


पहले सीजन में लाखों की आमदनी होती थी, अब छोटे कार्यक्रम ही बच गए हैं। गेस्ट हाउस ने हमारा व्यवसाय लगभग हड़प लिया है। इसलिए आमदनी भी काफी कम हो गई है।
विज्ञापन

-शिवेश चौरसिया, टेंट कारोबारी

टेंट की दुकान पर सामान सही करता दुकानदार। संवाद

टेंट की दुकान पर सामान सही करता दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें