फरधान क्षेत्र के मनिकापुर गांव से दस वर्षीय शिवा बुधवार शाम से लापता है। वह बकरी चराने गया था। परिजनों का आरोप है कि नींबू तोड़ने पर एक व्यक्ति ने उसकी पिटाई की थी। इसके बाद से बालक नहीं मिला।
लखीमपुर खीरी के फरधान क्षेत्र के गांव मनिकापुर निवासी बालक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दस वर्षीय बालक बुधवार शाम को बकरी चराने गया था। परिजनों का आरोप है कि गांव में बने बाड़े में नीबू तोड़ने के बाद एक व्यक्ति ने उसकी पिटाई की थी। इसके बाद से बालक लापता है।
विज्ञापन
मनिकापुर गांव निवासी जितेंद्र चौहान का पुत्र शिवा बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे घर से बकरी चराने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आया। परिजनों के अनुसार, गांव के बाहर स्थित एक बाड़े में शिवा ने नींबू तोड़ लिया था। आरोप है कि वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बालक की पिटाई कर उसे वहां से भगा दिया।
पिटाई के बाद से लापता हुआ बालक
जब काफी देर तक शिवा घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां उसे खोजते हुए बाड़े में पहुंची। वहां पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि शिवा नींबू तोड़ रहा था, इसलिए उसने उसकी पिटाई कर वहां से भगा दिया। उसके लोअर और टी-शर्ट वापस कर दिया था। देर शाम तक शिवा घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बुधवार को तहरीर ले ली, लेकिन कोई छानबीन शुरू नहीं की। बृहस्पतिवार को पुलिस छानबीन के लिए पहुंची। इससे परिजनों में नाराजगी है। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने के पास सड़क पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई।