बिजुआ: 13 घर व 50 एकड़ जमीन नदी में समाई
बिजुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत जौहरा गुजारा के मजरा सिंधिया फॉर्म में पिछले 15 दिनों से कटान जारी है। यहां सत्यपाल, राजकुमार, दुर्गा प्रसाद, हरिकिशुन, राजाराम समेत 13 लोगों के मकान नदी में समा गए हैं। नंदू और छांगुर के मकान भी कटान की चपेट में आने वाले हैं।
नदी ने लगभग 50 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि को भी निगल लिया है। खेतों में लगी गन्ने और धान की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई है। पिछले साल भी शारदा नदी की कटान से चकपुरवा, नयापुरवा और कोरियाना गांवों का अस्तित्व समाप्त हो गया था। प्रभावित ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। कुछ लोग रूरा सुल्तानपुर और दाउदपुर में रह रहे हैं।