फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शादी से दस दिन पूर्व युवती ने पुल से लगाई छलांग

विज्ञापन
नाले में तलाश करते गोताखोर। संवाद
विज्ञापन
निघासन। शादी से महज दस दिन पहले झौवापुरवा गांव की एक युवती ने शारदा नदी पर बने घाघी पुल से छलांग लगा दी। पुल की रेलिंग में बंधा दुपट्टा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

गांव झौवापुरवा निवासी कामता पासी की 24 वर्षीय पुत्री मैना की शादी 30 अप्रैल को होनी थी। कामता ने बताया कि शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। मैना पिछले कुछ दिनों से गुमसुम थी, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगी। रविवार दोपहर किसी ग्रामीण ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि मैना ने पुल से कूद गई है।
परिजन मौके पर पहुंचे तो पुल की रेलिंग में बंधा उसका दुपट्टा मिला। निघासन कोतवाल महेशचंद का कहना है कि युवती की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें