फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर का प्रकोप जारी, कोहरे से मिली राहत

Sun, 21 Dec 2014 10:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चल रही भीषण शीतलहर के कारण रविवार को भी जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त रहा। सुबह से सर्द हवाओं का चलना जारी रहा। रविवार को कोहरा कम रहा। तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह और शाम को गलन के कारण लोग अलाव के इर्द-गिर्द सिमट गए या जल्दी ही रजाइयों में दुबक गए। रविवार को अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 07.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

ठंड से जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से किए जा रहे बचाव के उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं। शहर में कुछ जगह ही अलाव की व्यवस्था की गई है। अलाव के लिए जगह-जगह गन्ने की खोई डाली गई है। अधिकांश जगहों पर पड़ी गन्ने की खोई गीली होने के कारण उसके जलने में दिक्कत आ रही है। लोग किसी तरह लकड़ी और कागज आदि का जुगाड़ कर अलाव को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं।
मैलानी। कड़ाके की सर्दी का प्रकोप बरकरार है। रविवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर  पौने दो बजे हल्की धूप निकली, तो सर्दी से कुछ राहत मिली लेकिन शाम होते ही सर्दी फिर बढ़ गई।
विज्ञापन

औचित्यहीन साबित हो रहे रैन बसेरे
नगर पालिका ने बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के पास दो रैन बसेरे बनाए है। रैन बसेरों के नाम पर केवल तंबू तान दिया गया है। फर्श पर मैट बिछाई गई है। सर्दी से बचाव के लिए न तो गद्दे डाले गए हैं न ही रजाइयां या कंबल रखे गए हैं। ठंड से बचाव की व्यवस्था न होने के कारण मजदूरों, पल्लेदारों और रिक्शा चालकों को मालगोदाम, रेलवे प्रतीक्षालय या बस स्टेशन की बेंचों पर ठिठुरते हुए सर्द रातें बितानी पड़ रही हैं। कई बार रैन बसेरों में आवारा कुत्तों और अन्य जानवर विचरण करते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें