फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिल्ली धरना देने जाएंगे सपाई

Sun, 21 Dec 2014 10:54 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल की अगुवाई में 22 दिसंबर को पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर काले धन की वापसी, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, महंगाई, सीमा सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर खीरी जिले के राज्यसभा सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में छह माह से भाजपा की सरकार सत्ता पर काबिज है लेकिन आज तक केंद्र सरकार सिर्फ  लुभावने वादों से जनता को गुमराह करती आ रही है। इसलिए मुलायम सिंह के हाथों को मजबूत करने और जनता की समस्याओं को दिल्ली तक पहुंचाने के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें