फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन दिन में चढ़ा चार डिग्री पारा

विज्ञापन
तेज धूप और तपिश के कारण चेहरा ढककर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पारा लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन दिन में ही अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से तेज धूप ने लोगों को सताना शुरू कर दिया। दोपहर में धूप बढ़ी तो गर्मी ने भी लोगों को परेशान किया। सूरज की तपिश की वजह से सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

पैदल राहगीर व दो पहिया वाहन चालक मुंह पर कपड़ा बांधकर धूप से बचते नजर आए। तेज धूप की वजह से कुछ ही देर में लोगों का सिर दर्द होने लगा। प्यास से लोगों का गला सूख गया। गन्ना का रस व मौसमी जूस की दुकानों पर लोग प्यास बुझाते नजर आए। वहीं रात में गर्मी ने लोगों को रुलाया। मौसम विज्ञान के अनुसार आने वाले दिनों में पारा बढ़ने के साथ ही गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें