लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर छोटा हाथी खाई में गिरने से चालक के पिता की मौत हो गई। अन्य लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। परिवार गोरखपुर जा रहा था। हादसा वाहन चला रहे बेटे को झपकी आने से हुआ।
गोरखपुर के कुशीनगर जिले के गांव बहादुरपुर करवहिया टोला निवासी मोहनलाल (55) रविवार सुबह छोटा हाथी घर लौट रहे थे। उनका पुत्र नीरज वाहन चला रहा था, बहू गुड़िया, बेटी पार्वती व नीरज का दूधमुंहा बच्चा भी सवार था। सुबह पांच नकहा-भदफर के समीप जैसे ही छोटा हाथी पहुंचा, नीरज को झपकी आ गई।
नीरज ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाईं में जा गिरा। हादसे में नीरज के पिता मोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही आस पास गांव के ग्रामीण एकत्र हुए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामूली घायलों को इलाज के लिए भेज दिया। बताया जा रहा था कि परिवार उत्तराखंड से मजदूरी करके गोरखपुर वापस लौट रहा था।