फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ने के खेत में किशोर की गर्दन कटी, हालात नाजुक

विज्ञापन
निघासन सीएचसी में जांच पड़ताल करती पुलिस।संवाद
विज्ञापन
निघासन। कोतवाली क्षेत्र के गांव चखरा में मंगलवार की सुबह चारा लेने गए एक युवक की संदिग्ध हालात में गर्दन कट गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में घायल किशोर को सीएचसी निघासन पहुंचाया गया। वहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गांव चखरा निवासी रामगोपाल का 15 वर्षीय पुत्र विक्रम सुबह करीब नौ बजे गन्ने के खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। उसी दौरान चीख सुनकर शौच के लिए गईं महिलाएं मौके पर पहुंचीं तो नजारा देखकर दंग रह गईं। किशोर खून से लथपथ पड़ा था। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया। यहां करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। स्ट्रेचर न मिलने पर परिजनों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर घायल को उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया।

निघासन सीएचसी पर पिता हुआ बेहोश

घटना की खबर मिलते ही विक्रम के बीमार पिता रामगोपाल बेसुध हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं है कि बेटे की गर्दन किसने काटी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है, कि घटनास्थल पर जंगली जानवर के हमले के कोई निशान नहीं मिले हैं, जबकि इंसानी पैरों के निशान थे।
विज्ञापन



जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल महेशचंद का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जंगली जानवर के हमले जैसा प्रतीत होता है। पीड़ित को काफी दूर तक घसीटा गया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। दक्षिण निघासन रेंज लुधौरी के वन क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह ने पुलिस के दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि शरीर पर कहीं भी पंजों या नाखूनों के निशान नहीं हैं, गला स्पष्ट रूप से काटा गया है।

मामले की जानकारी हुई थी, प्रथम दृष्टया मामला किसी जंगली जानवर के हमले का प्रतीत हो रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति का पता चल सकेगा। - शिवम कुमार, सीओ, निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें