फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने 14 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में किशोरी को छोड़कर युवक भाग गया। परिवार वालों ने पीड़ित किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि बीते रविवार उनकी 14 वर्षीय बेटी गांव में स्थित गन्ने के खेत से पाती लेने गई थी। तभी शिवा नाम के युवक ने उनकी बेटी को पीछे से पकड़ लिया। उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे वहीं छोड़कर भाग गया।
इधर, जब पुत्री घर वापस नहीं आई तो उन्होंने खोजबीन की। तब वह बेहोशी ही हालत में नग्न अवस्था में गन्ने के खेत पड़ी मिली। परिवारीजन उसे मितौली सीएचसी लाए, जहां उसका उपचार किया गया। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भी हिरासत में है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


चार साल की छात्रा से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने चार साल की छात्रा से दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंचे छात्रा के पिता ने शिक्षक को घर पर ही दबोच लिया। इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित छात्रा के परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ भीरा पुष्पेंद्र कुशवाहा ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए छात्रा का मेडिकल कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें