घर में अकेला पाकर तीन मार्च को दिया था घटना को अंजाम
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने गांव के ही मौलाना पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव निवासी 16 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि तीन मार्च को परिवार वाले रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। घर पर वह अकेली थी। गांव निवासी जावेद मौलाना उसे अकेला पाकर घर में घुस आया और जोर जबरदस्ती की। शाम को जब परिवार वाले आए तो उसने आपबीती अपने बताई।
पीड़िता ने मुकदमे में आरोप लगाया है कि मौलाना पुलिस से शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दे रहा है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ धारा 376, 452, 506, पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और बयान दर्ज करा लिए गए हैं। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
पुत्री को छेड़ने से मना किया तो पिता का हाथ तोड़ा
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को रात करीब आठ बजे किशोरी से छेड़खानी करने से मना करने पर आरोपियों ने किशोरी के पिता की पिटाई कर दी, जिससे उसका हाथ टूट गया।
कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के गांव निवासी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह अपनी किराने की दुकान पर पुत्री के साथ बैठा था और ग्राहकों को सामान बेच रहा था। इसी दौरान दूसरे समुदाय के युवक ने दुकान पर आकर पुत्री के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक के परिवार के चार लोगों ने किशोरी के पिता को मारा पीटा, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया। वहीं, पुलिस ने बताया कि मामला आपसी वाद विवाद और मारपीट का है। मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। छेड़छाड़ जैसी कोई बात नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद