फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी...

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। कस्बे में किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बे निवासी 13 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतक की छोटी बहन जब कमरे में गई तो उसने बड़ी बहन का शव कमरे में लटका हुआ देखा। मृतका के बाबा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पोती मानसिक रूप से परेशान थी।
इस कारण फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों की सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। बताते चले कि मृतका के पिता ने करीब डेढ़ साल पहले घरेलू कलह के चलते आत्महत्या कर ली थी। इसी परिवार में दो बुजुर्गों की हत्या भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के आरोप में किशोरी की मां, भाई और दादी जेल में हैं। बताते है कि पिता की मौत के बाद मां और दादी के जेल जाने से किशोरी काफी परेशान रहती थी। एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें