फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। सुंदरवल चौकी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को घर में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना एक महीने पहले की बताई जा रही है। फूलबेहड़ पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ, अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


एक गाव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि सात अप्रैल की रात वह घर के बाहर बने शौचालय में गई थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक मुंह दबाकर जबरन अपने घर उठा ले गया। घर में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है युवक के भाई और भाभी ने भी आरोपी का साथ दिया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने बताया कि डर के कारण एक महीने तक उसने मुंह नही खोला।

रविवार को परिजन किशोरी को फूलबेहड़ थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक अवध राज सिंह सेंगर ने बताया कि एक महीना पुराना मामला था। लड़की नाबालिग है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें