फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गेहूं खरीद में प्रदेश में दूसरे स्थान पर लखीमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गेहूं खरीद में मामले में लखीमपुर जनपद प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले में अब तक 4641 किसानों से 40513.89 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि हमारा लक्ष्य यही है कि हर किसान को उसकी मेहनत का उचित मूल्य समय पर मिले। जिले में 159 क्रय केंद्र हैं। जिसमें खाद्य विभाग के 28, पीसीएफ के 59, यूपीसीयू के 40, यूपीएसएस के 15 व भारतीय खाद्य निगम के 17 केंद्र शामिल हैं।
सभी केंद्रों को मोबाइल क्रय केंद्रों में परिवर्तित किया गया है, ताकि अब गेहूं की खरीद किसानों के द्वार पर जाकर की जा रही है। गेहूं खरीद के बाद किसानों को उनके आधार लिंक्ड बैंक खातों में 24 से 48 घंटे में भुगतान किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें