फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: जालंधर से बहराइच जा रही स्लीपर बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, किशोर की मौत, तीन लोग घायल

Thu, 04 Jan 2024 10:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

सवारियों से भरी स्लीपर बस पंजाब के जालंधर से नानपारा बहराइच जा रही थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे ये बस पलिया-निघासन मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि घने कोहरे और तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र में पलिया-निघासन रोड पर कोहरे और तेज गति के कारण स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ईंटों भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 15 साल के किशोर की मौत हो गई। ये बस का परिचालक था। चार वर्षीय बच्चा, उसकी मां और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। कई अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7:30 सात बजे पलिया-निघासन रोड पर बेला के पास ईंटों भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी कर चालक और मजदूर आग तापने लगे। इसी दौरान पंजाब के जालंधर से सवारियां भरकर नानपारा-बहराइच जा रही एक स्लीपर बस का चालक कोहरे व गन्ने की पत्तियों से उठ रहे धुएं के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली देख नहीं सका। गति भी ज्यादा होने के चलते बस पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और एक तरफ झुकी बस से सवारियों को निकालने लगे। घटना में बस का परिचालक जितेंद्र (15) पुत्र खुशीराम निवासी बहोरिका गांव, थाना हरदी जिला बहराइच की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन


तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा 
घायलों को एंबुलेंस से पलिया सीएचसी लाया गया। यहां बहराइच के नानपारा के गौर धनोही गांव निवासी मनोज कुमार की 35 वर्षीय पत्नी रीना, चार वर्षीय पुत्र विश्वास कुमार के साथ ही बस चालक 27 वर्षीय रहीम पुत्र अहमद निवासी बहराइच को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना पर थाना प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। चालक रहीम का हाथ टूटा है, जबकि महिला व उसके बच्चे का पैरा टूटा है। मृतक के परिजन को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

तेज आवाज से टूटी ग्रामीणों की नींद
स्लीपर बस के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से हुई तेज आवाज के चलते बेला और आसपास गांवों के ग्रामीणों की नींद टूट गई। काफी संख्या में ग्रामीण निघासन रोड पर पहुंच गए। बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों के मुताबिक, बस में करीब 100 सवारियां थीं। कोहरे की वजह से ही चालक नियंत्रण खो बैठा और रोड किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली उसको दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें