कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में कृषक समाज, आजमगढ़ और शिवपुर बनारस की टीमें विजयी हुईं।
पहला मैच कृषक समाज और केडी सिंह बाबू सोसायटी लखनऊ के बीच खेला गया। इसमें कृषक समाज की टीम 3-1 से विजयी रही। निर्णायक एम रहमान और एमके कुरिया रहे।
दूसरा क्वार्टर फाइनल आरके वाई एकेडमी, आजमगढ़ और डीएचए गोरखपुर के बीच खेला गया। अंतिम समय तक दोनों बराबरी पर रहीं, इस कारण ट्राई ब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। इसमें आजमगढ़ की टीम 5-3 से विजयी रही। निर्णायक मोहम्मद सीम और कुमार भरत रहे।
तीसरा मैच विवेक हॉकी एकेडमी शिवपुर वाराणसी और डीएचए आजमगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी की टीम 5-1 से विजयी रही। निर्णायक मोहम्मद सलीम, एम रहमान रहे। टेक्निकल टेबिल पर राजेंद्र कुमार निषाद, शिवराज पटेल, राजर्षि शुक्ल रहे।
इस मौके पर रामबहादुर वर्मा, भारतेंदु त्रिपाठी, विजय सिंह, सतीशचंद वाजपेयी, रामनरेश वर्मा,नरेंद्र्र बहादुर वर्मा, श्याममूर्ति शुक्ल, डॉ. डेविड, कौशल किशोर, आशीष पांडे मौजूद रहे।
कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का समापन 24 दिसंबर गुरुवार को दोपहर दो बजे होगा। विजेता टीम को मुख्य अतिथि हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एमएस बोरा सम्मानित करेंगे।