ठंड के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश शासन ने इंटर तक सभी विद्यालयमें 28 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। शासन के निर्देश मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए ने सभी विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शासन ने जिले के कक्षा एक से इंटर तक सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन सीबीएसई और आईसीएसई के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में 28 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। उन्होंने सभी विद्यालयों को निर्देश भेज दिए हैं।