फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में स्वच्छता संदेश पहुंचाने के लिए टीमें तैयार  

Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
ओडीएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
22 और 23 मई को ब्लाक स्तर पर करेंगे बैठकें
विज्ञापन

24 मई से टीमें गांवों में प्रवास कर छेड़ेंगी अभियान
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) कराने के लिए स्वच्छताग्राहियों (चैंपियंस) की टीम तैयार हो गई है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर सीडीओ अमित सिंह बंसल ने कहा कि स्वच्छता के प्रति पूरे समुदाय को एक साथ जागरूक करने की जरूरत है क्योकि सोच बदलने पर ही गांवों में बदलाव आएगा, तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। 
विज्ञापन

शहर के एक गेस्ट हाउस में करीब 100 स्वच्छताग्राहियों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर एडीओ पंचायत, खंड प्रेरक और स्वच्छताग्राहियों ने अपने-अपने गांवों की कार्ययोजना तैयार की। कार्यशाला में समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता (सीएलटीएस) विधा का प्रशिक्षण दिया गया। डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय, मास्टर ट्रेनर ज्योति प्रकाश और राहुल, जिला परियोजना समन्वयक नंदकिशोर दीक्षित ने गांवों में स्वच्छता की आदतों से ग्रामीणों को साक्षर करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि 22 और 23 मई को ब्लॉक स्तर पर बीडीओ की अध्यक्षता में सभी अधिकारी, कर्मचारी और स्वच्छताग्राही बैठक करेंगे। इसके बाद 24 मई से गांवों में कार्ययोजना के अनुसार ट्रिगरिंग और फालोअप का क्रियान्वयन करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें