फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के शिक्षण कौशल  की बनेगी वीडियो क्लिप

Thu, 02 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
FILE PHOTO - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डायट प्राचार्य ने सभी बीईओ को भेजा खत
विज्ञापन

एससीआरटी के निदेशक ने मांगा आधे घंटे का वीडियो
 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं प्रशिक्षु शिक्षकों के शिक्षण कौशल को परखने के लिए वीडियो क्लिप बनवाई जाएगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (एससीआरटी) के निदेशक ने हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय, चित्रकला शिक्षण में किसी एक विषय पर आधे घंटे का वीडियो क्लिप मांगा है। 
विज्ञापन

डायट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी शिक्षकों को न्यूनतम एक और अधिकतम तीन वीडियो की सीडी बनाकर देनी होगी। इसके लिए 28 फरवरी तक का समय दिया गया है। विषयवार उत्कृष्ट गुणवत्ता युक्त वीडियो की सीडी को प्रदेश के सभी डायट के साथ साझा किया जाएगा। अच्छे प्रदर्शन के आधार पर शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में सभी बीईओ को निर्देश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें