फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चयन वेतनमान लागू न होने पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 04 May 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बीआरसी परिसर निघासन में नारेबाजी करते शिक्षक। स्रोत संगठन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रमियाबेहड़। विकास खंड निघासन में चयन वेतनमान का लाभ न मिलने से नाराज शिक्षकों ने सोमवार को शांतिपूर्ण और सांकेतिक प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि विकास खंड निघासन में कार्यरत करीब 300 शिक्षकों के चयन वेतनमान के आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं, लेकिन सेवा पुस्तिकाएं अपडेट न होने से इसका लाभ वेतन में नहीं जुड़ पा रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
संघ पदाधिकारियों के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी ने पूर्व में आश्वासन दिया था कि अप्रैल का वेतन चयन वेतनमान के साथ दिया जाएगा, लेकिन अधिकांश शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिल सका, जिससे उनमें असंतोष बढ़ गया है।
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस माह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन जिला और प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा।
इस दौरान रूप सिंह यादव, अभिषेक वाजपेयी, वैभव पांडे, प्रमोद दुबे, प्रशांत, महेश बाबू, अनुज कुमार, सुधीर यादव, अवध बिहारी गुप्ता और सूरज कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें