फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रशिक्षण शिविर में शिक्षिकाओं ने सीखे जीवन कौशल

Sun, 10 May 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। इंपैक्ट गुरुग्राम, हरियाणा के सहयोग से उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान की तरफ से आयोजित शिक्षिकाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन शिक्षिकाओं को जीवन कौशल की बारीकियों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

मुख्य सत्र में प्रशिक्षण अधिकारी सुरेंद्र कुमार मिश्र ने रचनात्मकता और समस्या समाधान पर आधारित विभिन्न गतिविधियां कराईं। उन्होंने ‘आओ कुछ नया बनाएं’, ‘आज कुछ अलग सोचते हैं’ और ‘कल्पना कीजिए’ जैसे विषयों के माध्यम से शिक्षिकाओं को बताया कि वे अपने और बच्चों के जीवन में रचनात्मकता कैसे बढ़ा सकती हैं।
समस्या समाधान सत्र में सीनियर कार्यक्रम अधिकारी फरहान अमीर ने शिक्षिकाओं के सामने चुनौतीपूर्ण व्यावहारिक परिस्थितियां रखीं। समापन अवसर पर जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि कृष्ण अवतार भाटी ने संस्थान के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान पर्यवेक्षक अनिल कुमार, आसिफ अली, विकास कुमार और नेहा तिवारी सहित 58 बालिका शिक्षा केंद्रों की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें