बरवर। नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा गोशाला में कई पशुओं के बीमार और कमजोर होने का मामला सामने आया है। किसी ने बीमार गायों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता गोशाला पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया।
वरिष्ठ लिपिक कन्हैया ने बताया कि गोशाला में 205 पशु हैं। पुलिस चौकी के पास मिली एक बीमार गाय को गौशाला लाकर उसका उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौशाला में पानी, चोकर और दाना उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि चारा मशीन खराब होने के कारण फिलहाल हरा चारा खिलाया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी जेपी मौर्या ने बताया कि बड़े पशु कई बार कमजोर पशुओं को अलग कर देते हैं, इसलिए कर्मचारियों की ड्यूटी अलग-अलग लगाई गई है। संवाद