फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिक्षकों ने जिले का नाम किया रोशन

विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित टीएलएम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले लखीमपुर के शिक्षक मो.एजाज को किया
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और टीएलएम प्रतियोगिता का आयोजन ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज, लखनऊ में हुआ। इस प्रतियोगिता में जिला खीरी के शिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


टीएलएम प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज, लखीमपुर के सैयद मोहम्मद एजाज ने वीएसईपीआर सिद्धांत व प्रमाणिक कक्षक विषय पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रसायन विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके अभिनव मॉडल को निर्णायकों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण और शैक्षणिक उपयोगिता के लिए सराहा।

इसके अलावा जिले के ही आशीष कुमार यादव, राजकीय हाईस्कूल ज्ञानसिंह पुरवा (विषय– गणित : त्रिकोणमिति का परिचय), कुसुम देवी, राजकीय हाईस्कूल घूम (विषय– हिंदी : गद्य, पद्य, व्याकरण, अनुवाद, मुहावरा) और दुर्गा प्रसाद, राजकीय हाईस्कूल लाखुन (विषय – अर्थशास्त्र: मुद्रा और साख) ने भी अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार और उप शिक्षा निदेशक रेखा दिवाकर ने विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं शिक्षकों और छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का माध्यम हैं। अब लखीमपुर के विजेता शिक्षक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने टीएलएम का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें