बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह अनियमितताएं मिलीं। बीएएसए ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है तथा कई का वेतन रोक दिया है।
बीएसए डॉ.ओपी राय ने बुधवार को विकास खंड लखीमपुर के विष्णुपुर का निरीक्षण किया। यहां अनियमितता मिलने पर उन्होंने दो शिक्षकों का वेतन रोक दिया तथा स्पष्टीकरण तलब किया है। प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर की सहायक अध्यापक सीमा मातृत्व अवकाश पर मिलीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर देवकली में अनियमितताएं मिलने पर बीएसए ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया। इसके अलावा विकास खंड फूलबेंहड़ के प्राथमिक विद्यालय पिपरावां, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय फूटाकुंआ, प्राथमिक विद्यालय घोसियाना देवकली और उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरी चौराहे का निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरी चौराहे में शैक्षणिक स्तर अच्छा मिला। इसके लिए बीएसए ने प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की सराहना की।