फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: ट्रक ने बुलेट को मारी टक्कर, शिक्षक की मौत, हादसे के बाद चालक मौके से फरार

Thu, 22 Oct 2026 11:54 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में लिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के बेहजम विकासखंड क्षेत्र के संविलियन विद्यालय यंगपुर में तैनात शिक्षक परमानंद की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार सुबह बुलेट बाइक से स्कूल जा रहे थे। लखीमपुर-गोला मार्ग पर ढसरापुर के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।   

विज्ञापन




कोतवाली सदर के पटेल नगर निवासी परमानंद संविलियन विद्यालय यंगपुर में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वह बृहस्पतिवार सुबह बुलेट से स्कूल जा रहे थे। लखीमपुर गोला मार्ग पर ढसरापुर तिराहे के पास हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे शिक्षक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है। सीओ सदर महक शर्मा ने बताया कि पुलिस चालक का पता लगा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें