फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मुडाबुजुर्ग की छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक दया शंकर द्विवेदी ने फरधान की महिला शक्ति टीम मूडाबुजुर्ग की छात्राओं को मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते हुए अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में बताया।
सब इंस्पेक्टर स्वाति यादव ने महिलाओं और बालिकाओं को प्रमुख कानून एवं गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी। गांव से आई महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी, महिला हिंसा से संबंधित और अन्य शिकायतों के निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें