फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
बंजरिया गांव में सड़क जामकर प्रदर्शन करते लोग। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अमीरनगर। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ युवक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस के मुताबिक, शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

बंजरिया गांव निवासी रवीश पुत्र राजेश सिंह का बुधवार को शव खेत में खड़े जामुन के पेड़ से संदिग्ध हालात में लटकता मिला था। परिजनों ने पड़ोसी गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने शव उतरवाने से मना कर दिया। पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद परिजन माने।

बृहस्पतिवार को जब शव पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजनों ने मगदापुर सरैया विलियम मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। परिजनों का कहना है जब तक मुकदमा नहीं लिखा जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मौके पर सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह, मोहम्मदी कोतवाली प्रभारी उमेश चंद्र चौरसिया, पुलिस चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। खबर भेजे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हुआ था।
विज्ञापन


सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को समझाने के बाद मामला शांत हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें