फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शादी अनुदान योजना का मिला लक्ष्य, 349 लोगों को दिया जाएगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शादी अनुदान योजना को शुरू करने के साथ ही सरकार ने उसका लक्ष्य तय कर दिया है। लखीमपुर को 349 लाभार्थियों को लाभ देने का लक्ष्य मिला, जिसमें 93 सामान्य और 256 अनुसूचित जाति के लिए लक्ष्य आवंटित किया गया है। यह लक्ष्य 31 मार्च 2025 तक पूरा होना है। योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक मदद के लिए शादी अनुदान योजना है, जो सरकार ने कुछ वर्ष पहले बंद कर दी थीं। तीन साल बाद फिर से सरकार ने इसको चालू कर दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम ने बताया कि योजना के तहत सामान्य और अनुसूचित जाति की बेटियों की शादी पर 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है।
यह लाभ गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को दिया जाता है। शहरी क्षेत्र के परिवार की वार्षिक 56,460 रुपये और ग्रामीण की 46,080 रुपये की आय होनी चाहिए। वर की आयु 21 वर्ष और कन्या की 18 वर्ष होनी चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए शादी के 90 दिन पहले और 90 दिन बाद तक https://shadianudan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें