फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शहर में टोंटी चोरों की दस्तक, तीन जगह वारदात

Sun, 23 Aug 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर लगी पानी की टोंटियां चोरी होने का मामला सामने आया है। अब तक तीन स्थानों पर वारदात हो चुकी हैं। चोरी की घटनाएं सीसी कैमरों में कैद हुई हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान में जुटी है। वारदातों में एक युवक, महिला और किशोर के शामिल होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के अनुसार, 21 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे आनंद नगर कनौजिया कॉलोनी निवासी ओंकार सिंह के घर के बाहर लगी पानी की टोंटी चोरी हुई। आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रवीण वर्मा के घर के बाहर से भी सुबह करीब 4:30 बजे टोंटी चोरी की गई। देवकली रोड पर डीएस कॉलेज के पास एक फर्नीचर दुकान से भी टोंटी चोरी हुई।
सीसी फुटेज में एक युवक और महिला बाइक से तथा पैदल पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इससे पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


औरंगाबाद पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर खेत में चोरी
मैगलगंज। औरंगाबाद पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर चोरों ने किसान के खेत से सिंचाई मोटर का करीब 10 मीटर केबल, स्टार्टर और नल का हत्था चोरी कर लिया। चोर खेत का गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वारदात के बाद भाग गए।
किसान पीयूष त्रिपाठी रविवार सुबह करीब 10 बजे खेत पहुंचे तो गेट टूटा मिला। अंदर सिंचाई मोटर का केबल, स्टार्टर और नल का हत्था गायब था। उनके मुताबिक आखिरी बार 19 अगस्त को मोटर चलाई थी। ऐसे में 19 से 23 अगस्त के बीच चोरी होने की आशंका है। सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। जल्द चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
-
छत से घुसे चोर, दो लाख के जेवर चोरी
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवकली रोड स्थित प्रमिला कॉलोनी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने किसी तरह की सूचना न होने की बात कही। प्रमिला नगर निवासी अश्वनी मिश्रा के मुताबिक, देर रात वह घर की छत पर सो रहे थे। देर रात किसी समय चोर छत या घर के पीछे से दाखिल हुए। परिजनों को इसकी भनक नहीं लगी। चोर घर में रखे बक्से से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। अश्वनी मिश्रा ने संकटा देवी चौकी में तहरीर देकर चोरी का खुलासा और माल बरामदगी की गुहार लगाई है। सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। फिर भी जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें