फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने उठवाईं दुधवा की तीन जिप्सियां

Wed, 27 Jan 2016 10:35 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिटनेस सही न होने के कारण एआरटीओ ने दुधवा नेशनल पार्क की तीन जिप्सियों को उठावा लिया। इस पर पार्क कर्मचारियों का आरोप है कि कार्रवाई एक आला अफसर के इशारे पर की गई है।
विज्ञापन

दुधवा में हुई कार्रवाई एक बार फिर चर्चा की विषय बनी हुई है। बुधवार को एआरटीओ यहां जब चेकिंग को पहुंचे तो एसडीएम समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। जिप्सियों को उठाने के बाद जब वहां हो रही चर्चा के बारे में अधिकारियों से पूछा गया तो वह कुछ कहने से बचते रहे। इससे चर्चा को बल मिला। फिलहाल वहां कुछ कर्मियों ने कार्रवाई के तमाम अन्य कारण बताए। इस बाबत पाक के डिप्टी डायरेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि वह विभागीय मीटिंग में लखनऊ में है। मामला उनके संज्ञान में आया है, उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
एआरटीओ ने कहा
एआरटीओ प्रवर्तन संजीव गुप्ता ने बताया कि एसडीएम पलिया के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। मौके पर तीनों गाड़ियों के फिटनेस आदि के कागज नहीं मिले। इसलिए तीनों गाड़ियां सीज करते हुए पलिया पुलिस के सुपुर्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें