फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथिनी जख्मी का इलाज नेपाली चिकित्सकों ने किया शुरू

Wed, 27 Jan 2016 07:40 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने में दो जंगली हाथियों के मौत के बाद  सोमवार की सुबह भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 197 के पास  नेपाल क्षेत्र में एक हथिनी को पड़ा देखा गया। हथिनी के पड़े होने की सूचना से दोनों देशों के वनाधिकारियों में हड़कंप मच गया और वे दोनों ही देशों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल नेपाल में था इसलिए नेपाली चिकित्सकों ने उसका इलाज  शुरू कर दिया है। बताया गया है कि  हथिनी के पैर में चोट लगी है और वह चल नही पा रही है। फिलहाल उसका इलाज शुरू हो गया है। वनाधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि यह क्षेत्र नेपाल में था और इसी के चलते वहां के चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। बता दें कि 24 दिसंबर 2015 को एक हाथी का शव बिलहिया गांव से सटे जंगल में पाया गया और इसके बाद 26 जनवरी को एक हथिनी का शव दुधवा नेशनल पार्क की कैमा चौकी क्षेत्र में मिला था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें